देश की खबरें | आतंकवादी समूहों की मदद करने का आरोपी हिरासत में लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकवादी समूहों को रसद मुहैया कराने के आरोप में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों के एक सहयोगी को जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 26 दिसंबर जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकवादी समूहों को रसद मुहैया कराने के आरोप में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों के एक सहयोगी को जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले में आतंकवाद समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अभियान चलाया और एक आतंकवादी सहयोगी को पीएसए के तहत हिरासत में लिया।

आरोपी की पहचान अब्दुल कयूम उर्फ ​​बिट्टू के रूप में हुई है। वह बसंतगढ़ के कदवाह का रहने वाला है और उसे जेल भेज दिया गया.

कयूम आतंकवादी समूहों को रसद प्रदान करने में शामिल था और वह आतंकवादी संगठनों के मददगार के रूप में काम करता था।

प्रवक्ता ने बताया कि उसके खिलाफ बसंतगढ़ पुलिस थाने में कई प्राथमिकी दर्ज हैं। उसकी गतिविधियों को देखते हुए अधिकारियों ने पीएसए के तहत उसे हिरासत में लेने का आदेश दिया है।

इसके साथ ही उधमपुर जिले में हिरासत में लिए गए आतंकवादियों के सहयोगियों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\