देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे में मादक द्रव्य रखने का आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में कोडीन पाउडर (नशीला पदार्थ) रखने के आरोप में राजस्थान के 48 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 12 मई महाराष्ट्र के ठाणे शहर में कोडीन पाउडर (नशीला पदार्थ) रखने के आरोप में राजस्थान के 48 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से जब्त प्रतिबंधित सामग्री की बाजार में कीमत दो करोड़ रुपये है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर, मादक पदार्थ निरोधक प्रकोष्ठ के एक दल ने नौ मई को ठाणे रेलवे स्टेशन के पास एक होटल पर छापा मारा और आरोपी सुरेश परमार को गिरफ्तार कर लिया जो दवाइयों की बिक्री करने वाले चिकित्सा प्रतिनिधि के रूप में कार्य करता है।
उन्होंने बताया कि टीम को परमार के पास से एक किलोग्राम से अधिक कोडीन पाउडर मिला जो जोधपुर से कूरियर सेवा के माध्यम से उसके पास पहुंचा था।
उन्होंने बताया कि जब्त प्रतिबंधित सामग्री की कीमत दो करोड़ रुपये है।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि प्रतिबंधित पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किसे बेचा जाना था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2025 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

