एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में लूटपाट के प्रयास में दुकानदार पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के द्वारका इलाके में लूट की कोशिश के दौरान एक दुकानदार पर गोली चलाने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में लूटपाट के प्रयास में दुकानदार पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

नयी दिल्ली, तीन जून दिल्ली के द्वारका इलाके में लूट की कोशिश के दौरान एक दुकानदार पर गोली चलाने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मोहन गार्डन में 26 मई को हुई इस घटना के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान ओमप्रकाश के रूप में हुई है।

द्वारका के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अंकित सिंह ने बताया, ‘‘चोरी की गई स्कूटी पर सवार होकर वहां पहुंचे आरोपी ने दवा की दुकान पर काम करने वाले एक व्यक्ति पर गोलियां चला दीं। इसके बाद आरोपी स्कूटी छोड़कर मौके से भाग गया, बाद में पुष्टि हुई कि यह स्कूटी एक दिन पहले उत्तम नगर से चोरी की गई थी।’’

मोहन गार्डन थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि अपराध स्थल और आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। जांच के दौरान आरोपी के पास एक बंदूक दिखाई दी और पहचान में मदद के लिए स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया गया।

अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध की पहचान कर उसके घर पर छापेमारी की गई। उसे गिरफ्तार कर अपराध में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिया गया।

डीसीपी ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान आरोपी ने दवा की एक दुकान को लूटने का प्रयास किए जाने और दुकानदार के विरोध करने पर गोली चलाने की बात कबूल कर ली है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2025 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).