देश की खबरें | बच्चे की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के गांव धौर्रा में नौ वर्षीय बच्चे की हत्या के एक आरोपी को शनिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी और दूसरा फरार हो गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आगरा, 12 सितंबर उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के गांव धौर्रा में नौ वर्षीय बच्चे की हत्या के एक आरोपी को शनिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी और दूसरा फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि शनिवार तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एत्मादपुर कस्बे के भागूपुर चौराहे पर घेराबंदी की तो सामने से बाइक पर आरोपी वाहिद और अरमान आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने बाइक दौड़ा दी और पुलिस पर तमंचे से गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में वाहिद के पैर में गोली लगी और वह बाइक से गिर पड़ा। इस बीच, मौके का फायदा उठाकर अरमान भागने में सफल रहा।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में JD(S) भी उतरेगी चुनाव मैदान में, पूर्व पीएम एच. डी. देवगौड़ा जाएंगे पटना.

पुलिस ने वाहिद के पास से एक तमंचा, मोटरसाइकिल, हत्याकांड के समय पहने कपड़े और बच्चे का लॉकेट तथा जूते बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि दूसरे आरोपी अरमान की तलाश जारी है और वह शीघ्र पकड़ा जाएगा। मासूम बच्चे की हत्या पड़ोसी युवकों ने दो लाख रुपये की फिरौती के लिए की थी। मामले की जानकारी होने पर भी बात दबाए रखने पर अन्य पड़ोसी को भी आरोपी बनाया गया है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: डॉन मुख्तार अंसारी के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पत्नी और दो सालों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज.

उल्लेखनीय है कि थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव धौर्रा निवासी रघुनाथ सिंह का नौ वर्षीय पुत्र उपदेश मंगलवार को लापता हो गया था। गुरुवार की सुबह उसका शव घर के पास भूसे के ढेर में मिला था।

गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने पैसों के लिए बच्चे का अपहरण किया था। बच्चे के शोर मचाने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\