UP: बलिया में देवी काली की प्रतिमा तोड़ने का आरोपी गिरफ्तार
जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छिब्बी गांव में देवी काली की प्रतिमा को तोड़ने के आरोप में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है.
बलिया (उप्र), 8 मार्च : जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छिब्बी गांव में देवी काली की प्रतिमा को तोड़ने के आरोप में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने शुक्रवार को बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छिब्बी गांव में गत छह मार्च को गांव के बाहर स्थित मंदिर में स्थापित देवी (मांच काली) की एक प्रतिमा को तोड़ दिया गया था.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. उन्होंने बताया कि इस मामले में गांव के ही शत्रुघ्न चौहान की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले सोहन यादव के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें : Odisha Accident: शादी में जा रही पिकअप वैन पलटी, तीन लोगों की हुई मौत
उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी सोहन यादव को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जिसे जेल भेज दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2024 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

