देश की खबरें | झारखंड की महिला को ब्लैकमेल करने और तेजाब से हमला करने की धमकी देने का आरोपी पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में रहने वाले झारखंड निवासी एक व्यक्ति को महिला की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर ब्लैकमेल करने और तेजाब से हमला करने की धमकी देने के आरोप में पकड़ लिया। यहां एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, पांच जून मुंबई में रहने वाले झारखंड निवासी एक व्यक्ति को महिला की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर ब्लैकमेल करने और तेजाब से हमला करने की धमकी देने के आरोप में पकड़ लिया। यहां एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

महिला द्वारा बातचीत बंद किए जाने पर उसने कथित तौर पर तेजाब से हमला करने की धमकी दी थी।

अधिकारी ने बताया कि मीरा भयंदर वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस की ठाणे जिले की अपराध शाखा इकाई-1 ने 2022 के इस मामले में बुधवार को आरोपी इमामुल हक हसनुल होदा (25) को पकड़ लिया।

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘आरोपी ने झूठी जानकारी देकर सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ और ‘इंस्टाग्राम’ के ज़रिए शिकायतकर्ता से दोस्ती की। उसने धीरे-धीरे पीड़िता की निजी तस्वीरें हासिल कर लीं और बाद में उसे परेशान करना तथा धमकाना शुरू कर दिया।’’ झारखंड की ही रहने वाली महिला ने उससे पूरी तरह बातचीत बंद कर दी, लेकिन आरोपी ने बदनाम करने के उद्देश्य से फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों पर उसकी तस्वीरें प्रसारित कर दीं। उसने तेजाब से हमला करने और हत्या की धमकियां भी दीं।

पहले यह मामला झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा थाने में दर्ज किया गया था, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के लागू होने से पहले भारतीय दंड संहिता (आईपीएस) की पीछा करने, आपराधिक धमकी देने, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों को शामिल किया गया था।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी गिरफ्तारी से बच रहा था और कई फर्जी अकाउंट बनाकर महिला को परेशान करता रहा।’’

रांची के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि तकनीकी निगरानी और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर झारखंड के बोकारो निवासी और मुंबई के माहिम रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले होदा को बुधवार को ठाणे जिले के काशीमीरा थाना क्षेत्र से पकड़ लिया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार, उसे हिरासत में लिए जाने के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए रांची पुलिस टीम को सौंप दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट