देश की खबरें | उन्नाव में पुलिस के साथ मुठभेड़ में लूट के मामले का आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के अजगैन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में लूट के मामले का एक आरोपी पकड़ा गया जबकि दूसरा फरार हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्नाव (उप्र), 15 अक्टूबर जिले के अजगैन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में लूट के मामले का एक आरोपी पकड़ा गया जबकि दूसरा फरार हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी, तभी नवाबगंज पक्षी विहार के पीछे रिंग रोड पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रोकने की कोशिश की गई।
सिंह ने बताया कि रुकने के बजाय मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस पर गोली चला दी जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली एक आरोपी के पैर में जा लगी, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
सिंह ने बताया कि घायल आरोपी की पहचान इरफान अहमद के रूप में हुई जिसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और 3,250 रुपये बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि उसे नवाबगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में इरफान ने स्वीकार किया कि उसने 29 अगस्त को गांव केवला की निवासी उमा के साथ लूटपाट की थी। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
सं जफर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2024 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

