देश की खबरें | नेपाल की नाबालिग से कथित दुष्कर्म का मामले में आरोपी हिरासत में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के चूरू जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में 13 साल की लड़की से कथित दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
जयपुर, 28 नवंबर राजस्थान के चूरू जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में 13 साल की लड़की से कथित दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि युवती नेपाल की रहने वाली है।
जांच अधिकारी सुनील कुमार झाझड़िया ने बताया कि नेपाल निवासी नाबालिग लड़की के भाई की शिकायत पर महिला थाने में आरोपी युवक के खिलाफ बृहस्पतिवार तड़के संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
झाझड़िया ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता को पेट में दर्द होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां जांच कराने पर युवती के गर्भवती होने की जानकारी मिली।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी युवक ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पीड़िता को डराया-धमकाया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2024 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

