देश की खबरें | युवती के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र में मंगलवार की रात उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जयपुर, 25 जनवरी राजस्थान के दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र में मंगलवार की रात उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती अपने भाइयों के साथ मेहंदीपुर बालाजी मंदिर आई थी और हाईवे की ओर चली गई थी, जहां आरोपी ने उसे अगवा कर लिया और अपने खेत में ले गया।
इस बीच, कुछ स्थानीय लोगों ने आरोपी को युवती के साथ देखा और पुलिस को उसकी संदिग्ध गतिविधि के बारे में सूचित किया।
मेहंदीपुर बालाजी थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस दल ने स्थानीय लोगों के साथ तलाशी शुरू की और उन्हें आज दोपहर करीब 12:30 बजे क्षेत्र के भीतरी इलाकों में पाया।
उन्होंने बताया कि 24 वर्षीय युवती को उसके भाई के साथ मंदिर लाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘उसके भाइयों ने कहा कि वह किसी बुरी आत्मा के वश में है और वे समस्या से छुटकारा पाने के लिए मेहंदीपुर बालाजी आए थे।"
उन्होंने बताया कि आरोपी हरकेश को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि हरकेश एक हत्या के मामले में आरोपी है और हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था।
कुंज पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2023 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

