एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में महिला की हत्या, लूटपाट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने एक महिला की हत्या और लूटपाट के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में महिला की हत्या, लूटपाट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

नयी दिल्ली, चार दिसंबर दिल्ली पुलिस ने एक महिला की हत्या और लूटपाट के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी राम भाले को भगोड़ा घोषित किया गया था। इसने बताया कि पहचान छिपाने के लिए वह अक्सर अपना ठिकाना और सिम कार्ड बदलता रहता था।

पुलिस ने बताया कि सात मार्च, 2006 को पुलिस को दिल्ली के कालकाजी इलाके में हत्या और डकैती की सूचना मिली। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि हमलावरों ने गुलशन कपूर (60) की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और उनके गहने, नकदी और अन्य घरेलू कीमती सामान चुरा लिए थे।

पुलिस के अनुसार उनके पति अनिल कपूर जब घर लौटे तो उन्हें अपनी पत्नी का शव मिला।

पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) सतीश कुमार ने कहा, "जांच के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें परिवार का पूर्व घरेलू सहायक सुरेश भी शामिल है, जिसने अंदरूनी जानकारी मुहैया कराई थी। बाद में अदालत ने इन लोगों को दोषी ठहराया। हालांकि भाले भागने में सफल रहा और अभी भी फरार था।"

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को पुलिस को भाले के बारे में सूचना मिली। वह उत्तर प्रदेश के गोंडा में ओबेरई गांव के निकट एक खेत में काम कर रहा था।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2024 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).