विदेश की खबरें | फिजी में हिंसक झड़प के बाद ताइवान और चीन के बीच आरोप प्रत्यारोप शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन और ताइवान दोनों ने आठ अक्टूबर की घटना की पुष्टि की है लेकिन दोनों ने संघर्ष शुरू होने को लेकर एक दूसरे के दावे को खारिज कर दिया। संघर्ष में ताइवान के एक कर्मचारी के सिर में चोट आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं एक चीनी राजनयिक भी घायल हो गये।

चीन और ताइवान दोनों ने आठ अक्टूबर की घटना की पुष्टि की है लेकिन दोनों ने संघर्ष शुरू होने को लेकर एक दूसरे के दावे को खारिज कर दिया। संघर्ष में ताइवान के एक कर्मचारी के सिर में चोट आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं एक चीनी राजनयिक भी घायल हो गये।

ताइवान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार प्रतिद्वंद्वी देशों की सरकारों के कर्मियों के बीच तनाव का यह विरल उदाहरण है जो उस समय पैदा हुआ जब समारोह में एकत्रित ताइवानी लोगों ने चीन के राजनयिकों को अतिथियों की तस्वीरें लेने से रोका।

यह भी पढ़े | Boris Johnson to Resign Due to Low Salary: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दे सकतें हैं अपन पद से इस्तीफा, कम सैलरी हो सकती है वजह.

मंत्रालय की प्रवक्ता जोने ओउ ने ट्वीट किया, ‘‘हम फिजी में हमारे राजदूतों के खिलाफ की गई कार्रवाई के लिए चीन की कड़ी निंदा करते हैं।’’

मंत्रालय ने कहा कि फिजी सरकार के समक्ष ताइवान औपचारिक रूप से विरोध दर्ज कराएगा।

यह भी पढ़े | Bilawal Bhutto Trolled: वायरल हो रही है बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल की स्पीच, अंडे को बताया 200 रुपये किलो तो आलू को 100 रुपये दर्जन.

वहीं फिजी में चीनी दूतावास ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि ताइवान का दावा तथ्यों से मेल नहीं खाता।

उसने बताया कि उसका एक कर्मचारी भी घायल हुआ है।

बयान में कहा, ‘‘ उसी शाम, फिजी में ताइपे व्यापार कार्यालय के कर्मचारियों ने चीनी दूतावास के कर्मचारियों के खिलाफ हिंसक व्यवहार किया, जो समारोह स्थल के बाहर सार्वजनिक क्षेत्र में अपने आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे, जिससे एक चीनी राजनयिक को चोट आई और वह घायल हो गए। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\