देश की खबरें | दंगा भड़काने की साजिश का आरोप सही या चुनावी चाल, वक्त बताएगा : मायावती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को कहा विपक्ष पर जातीय और सांप्रदायिक दंगा भड़काने की साजिश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आरोप सही है या फिर चुनावी चाल, यह तो वक्त ही बताएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, छह अक्टूबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को कहा विपक्ष पर जातीय और सांप्रदायिक दंगा भड़काने की साजिश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आरोप सही है या फिर चुनावी चाल, यह तो वक्त ही बताएगा।

मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, "हाथरस काण्ड की आड़ में विकास को प्रभावित करने के लिए जातीय व साम्प्रदायिक दंगा भड़काने की साजिश का विपक्ष पर लगाया गया यूपी सरकार का आरोप सही या चुनावी चाल, यह समय बताएगा, किन्तु जनमत की मांग है कि हाथरस काण्ड के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पर सरकार ध्यान केन्द्रित करे तो बेहतर।"

यह भी पढ़े | मिजोरम में कोविड-19 के 8 नए मामले आए सामने, राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,128 हुई: 6 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "वैसे हाथरस काण्ड को लेकर पीड़िता के परिवार के साथ जिस प्रकार का गलत व अमानवीय व्यवहार किया गया उससे देश भर में काफी रोष व आक्रोश है। सरकार अब भी गलती सुधारे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए गंभीर हो वरना जघन्य घटनाओं को रोक पाना मुश्किल होगा।"

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हाथरस मैं एक दलित लड़की से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार और उसके बाद उसकी मौत के मामले को लेकर जातीय और सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग विकास में बाधा डालने के लिए ऐसे षड्यंत्र रच रहे हैं।

यह भी पढ़े | Musical Fountain: औषधि पार्क में आज से जनता के लिए खुलेगा नोएडा का पहला म्यूजिकल फाउंटेन, कोई एंट्री फीस नहीं, सीमित संख्या में ही लोगों को प्रवेश की अनुमति.

हालांकि विपक्षी दल इसे योगी द्वारा अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने की कोशिश करार दे रहे हैं।

बहरहाल, सरकार के खिलाफ साजिश करने के आरोप में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\