जरुरी जानकारी | एसीसी का शुद्ध लाभ अप्रैल- जून तिमाही में 40.5 प्रतिशत गिरकर 270.95 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सीमेंट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एसीसी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध मुनाफा इस साल अप्रैल से जून तिमाही में 40.53 प्रतिशत घटकर 270.95 करोड़ रुपये रहा । लॉकडाउन अवधि के दौरान बिक्री घटने से कंपनी का मुनाफा कम हुआ है।

नयी दिल्ली, 20 जुलाई सीमेंट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एसीसी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध मुनाफा इस साल अप्रैल से जून तिमाही में 40.53 प्रतिशत घटकर 270.95 करोड़ रुपये रहा । लॉकडाउन अवधि के दौरान बिक्री घटने से कंपनी का मुनाफा कम हुआ है।

बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी है। उसने कहा है कि एक साल पहले इसी अवधि में उसका मुनाफा 455.68 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी जनवरी से दिसंबर का वित्त वर्ष अपनाती है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

इस दौरान कंपनी की परिचालन से आय 37.29 प्रतिशत घटकर 2,602.24 करोड़ रुपये रह गई वहीं एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का राजस्व 4,149.82 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी की कुल खर्च अप्रैल से जून 2020 की अवधि में 36.25 प्रतिशत घटकर 2,252.62 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह 3,533.55 करोड़ रुपये रहा था।

यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक.

आलोच्य अवधि में सीमेंट कारोबार से कंपनी की आय 33.59 प्रतिशत घटकर 2,550.99 करोड़ रुपये रह गई। वहीं रेडी मिक्स कंक्रीट से आय 82.87 प्रतिशत घटकर 62.63 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी अवधि में सीमेंट में 3,841.39 करोड़ रुपये और कंक्रीट का 365.82 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी