जरुरी जानकारी | एसीसी का शुद्ध लाभ 29.5 प्रतिशत घटकर 396.33 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड का मार्च, 2022 में समाप्त पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 29.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 396.33 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड का मार्च, 2022 में समाप्त पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 29.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 396.33 करोड़ रुपये रहा है।

वहीं कंपनी की कुल परिचालन आय 3.13 प्रतिशत के उछाल के साथ 4,426.54 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 4,291.97 करोड़ रुपये थी।

स्विस निर्माण सामग्री कंपनी होल्सिम समूह (पहले लाफार्जहोल्सिम) की अनुषंगी एसीसी ने एक साल पहले इसी अवधि में 562.59 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी जनवरी-दिसंबर के वित्त वर्ष का अनुसरण करती है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसका कुल खर्च 3,956.37 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही के 3,586.19 करोड़ रुपये से 10.32 प्रतिशत अधिक है।

एसीसी लिमिटेड के शेयर मंगलवार को बीएसई में 4.44 प्रतिशत टूटकर 2,057.90 रुपये पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\