जरुरी जानकारी | एसीसी का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 74 प्रतिशत बढ़कर 562.59 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सीमेंट कंपनी एसीसी लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की मार्च में समाप्त पहली तिमाही में 74.17 प्रतिशत बढ़कर 562.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बिक्री में बढ़ोतरी तथा लागत दक्षता की वजह से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल सीमेंट कंपनी एसीसी लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की मार्च में समाप्त पहली तिमाही में 74.17 प्रतिशत बढ़कर 562.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बिक्री में बढ़ोतरी तथा लागत दक्षता की वजह से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

कंपनी का वित्त वर्ष जनवरी से दिसंबर तक होता है। इससे पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 323.02 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 22.57 प्रतिशत बढ़कर 4,291.97 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 3,501.71 करोड़ रुपये रहा था।

एसीसी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीधर बालकृष्णन ने कहा, ‘‘तिमाही के दौरान हमने सबसे ऊंचा राजस्व और परिचालन मुनाफा दर्ज किया। हमारी लागत दक्षता योजना ‘पर्वत’ पटरी पर है।’’

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 16.29 प्रतिशत बढ़कर 3,586.19 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 3,083.78 करोड़ रुपये था।

कंपनी के सीमेंट कारोबार से आय 26.25 प्रतिशत बढ़कर 3,980.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इससे पिछले साल यह 3,153.07 करोड़ रुपये रही थी।

इस दौरान कंपनी की सीमेंट बिक्री 21.49 प्रतिशत बढ़कर 79.7 लाख टन रही, जो एक साल पहले 65.6 लाख टन थी।

बालकृष्णन ने कहा, ‘‘हमने कामकाज में मजबूती दिखाई है, यह हमारी इस तिमाही के प्रदर्शन में दिखाई देता है। हम चार रणनीतिक प्राथमिकताओं --प्रदर्शन, वृद्धि, नवोन्मेष और निरंतरता-- के साथ आगे बढने के लक्ष्य के साथ काम करते रहेंगे।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू