देश की खबरें | उपभोक्ता सेवाओं में लापरवाही पर तय होगी प्रबन्‍ध निदेशक की जवाबदेही : ऊर्जा मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्‍तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने उपभोक्‍ता सेवाओं में सुधार के विभिन्‍न बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आगाह किया कि इन सेवाओं में लापरवाही बरतने पर प्रबन्‍ध निदेशक (एमडी) की जवाबदेही तय की जाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 24 दिसम्‍बर उत्‍तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने उपभोक्‍ता सेवाओं में सुधार के विभिन्‍न बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आगाह किया कि इन सेवाओं में लापरवाही बरतने पर प्रबन्‍ध निदेशक (एमडी) की जवाबदेही तय की जाएगी।

बिजली विभाग के एक प्रवक्‍ता ने बताया कि शर्मा ने बृहस्‍पतिवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीन लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली और बाराबंकी समेत 19 जिलों में बिजली आपूर्ति, गर्मियों में इन जिलों को ट्रिपिंग मुक्‍त बनाने की तैयारियों, किसानों को समय से ट्यूबवेल कनेक्शन देने की कार्रवाई, उपभोक्ता को सही और समय पर डाउनलोड हो सकने वाले बिजली बिल उपलब्ध कराने समेत उपभोक्ता सेवाओं में सुधार के बिंदुओं पर समीक्षा की।

ऊर्जा मंत्री ने कहा, ‘‘बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए प्रबन्‍ध निदेशक अपने स्तर से प्रभावी निगरानी करें। सभी अधिकारी और खुद एमडी यह सुनिश्चित करें कि उपभोक्ता सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। ऐसे प्रकरणों में एमडी की जवाबदेही तय की जाएगी।’’

शर्मा ने गलत बिलिंग को लेकर आ रही शिकायतों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आगामी 31 जनवरी तक एमडी सभी जिलों में 100 फीसद डाउनलोड हो सकने वाले बिलिंग सुनिश्चित करें। उपभोक्ताओं को सही बिल मिले यह डिस्कॉम की जवाबदेही है।

उन्‍होंने उपभोक्ता हित में वर्षों से अस्‍थायी कनेक्‍शन पर चल रही सोसायटियों की जांच के आदेश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। साथ ही उपभोक्ता सुविधाओं का दुरुपयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कोविड-19 एकमुश्त समाधान योजना में व्यावसायिक, औद्योगिक और निजी संस्थानों को मिल रही 100 प्रतिशत सरचार्ज माफ़ी के लिए सभी उपभोक्ताओं का आगामी 31 जनवरी तक पंजीकरण सुनिश्चित करें। एमडी अगली 28 फरवरी तक किस्तों में पूरा बकाया जमा करना भी सुनिश्चित करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\