विदेश की खबरें | गाजा से अधिक संख्या में शरणार्थियों को स्वीकार करें जॉर्डन और मिस्र : ट्रंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रंप ने एयर फोर्स वन विमान में शनिवार को पत्रकारों के साथ 20 मिनट के सवाल-जवाब सत्र के दौरान कहा कि उन्होंने दिन में जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय के साथ फोन पर अपने रुख को लेकर चर्चा की और वह रविवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी के साथ बात करेंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ट्रंप ने एयर फोर्स वन विमान में शनिवार को पत्रकारों के साथ 20 मिनट के सवाल-जवाब सत्र के दौरान कहा कि उन्होंने दिन में जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय के साथ फोन पर अपने रुख को लेकर चर्चा की और वह रविवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी के साथ बात करेंगे।

ट्रंप ने कहा, “मैं चाहता हूं कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वीकार करें। आप शायद 15 लाख लोगों की बात कर रहे हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि पूरे इलाके को साफ किया जाए और हम कह सकें कि युद्ध खत्म हो गया है।”

ट्रंप ने गाजा में हमास और इजराइल के बीच युद्ध के प्रभावों पर कहा कि उन्होंने जॉर्डन को फलस्तीनी शरणार्थियों को सफलतापूर्वक स्वीकार करने के लिए बधाई दी और अब्दुल्ला से कहा, “मैं चाहता हूं कि आप और अधिक शरणार्थियों को स्वीकार करें, क्योंकि मैं अभी पूरी गाजा पट्टी को देख रहा हूं और वहां हालात वास्तव में बहुत खराब हैं।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने फलस्तीनियों के बड़े पैमाने पर विस्थापन के बारे में कहा, “यह अस्थायी या दीर्घकालिक हो सकता है। दुनिया का वह क्षेत्र, जिसमें गाजा भी शामिल है, ‘सदियों से’ कई संघर्षों का सामना कर रहा है।”

उन्होंने कहा, “कुछ तो किया ही जाना चाहिए, लेकिन यह क्षेत्र अभी पूरी तरह से विध्वंस स्थल में बदल चुका है। लगभग सब कुछ तबाह हो चुका है और लोग मर रहे हैं।”

ट्रंप ने कहा, “इसलिए, मैं कुछ अरब देशों के साथ मिलकर उनके (गाजा पट्टी के लोगों) लिए एक अलग जगह पर आवास बनाने का आह्वान करना चाहूंगा, जहां वे शांति से रह सकें।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान