खेल की खबरें | एसीसी ने मेजबान श्रीलंका के अनुरोध के बाद महिला एमर्जिंग एशिया कप टूर्नामेंट स्थगित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने मेजबान देश श्रीलंका में मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंताओं के कारण छह जून से शुरू होने वाले महिला एमर्जिंग टीम एशिया कप टूर्नामेंट को सोमवार को स्थगित करने की घोषणा की।

लाहौर, दो जून एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने मेजबान देश श्रीलंका में मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंताओं के कारण छह जून से शुरू होने वाले महिला एमर्जिंग टीम एशिया कप टूर्नामेंट को सोमवार को स्थगित करने की घोषणा की।

टूर्नामेंट को स्थगित करने का फैसला श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा से प्राप्त पत्र पर विचार-विमर्श के बाद लिया गया जिन्होंने एसीसी प्रमुख मोहसिन रजा नकवी को इस टूर्नामेंट को स्थगित करने की मांग करते हुए पत्र लिखा था।

एसीसी ने एक बयान में कहा कि सिल्वा ने श्रीलंका में मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और इस क्षेत्र में चिकनगुनिया फैलने के कारण स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला दिया।

नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि महाद्वीपीय संस्था महिला क्रिकेट और क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के महत्व को समझती है।

उन्होंने कहा, ‘‘एसीसी युवा महिला क्रिकेटरों को कौशल को बढ़ाने और उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के मौके प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम एशिया में महिला क्रिकेट के भविष्य को आकार देने में इस टूर्नामेंट के रणनीतिक महत्व को समझते हैं और जल्द से जल्द इस टूर्नामेंट को फिर से आयोजित करने के लिए लगन से काम करेंगे। ’’

नकवी ने कहा कि एसीसी समय आने पर टूर्नामेंट की नयी तारीखों की घोषणा करेगा।

एसीसी के करीबी एक विश्वसनीय सूत्र ने यह भी कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच हाल में सीमा पर तनाव के कारण सितंबर में पुरुषों के एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर गंभीर संदेह है।

सूत्र ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि एशिया कप होगा क्योंकि मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के लिए इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने के साथ पाकिस्तान टीम को आमंत्रित करने के लिए अपनी सरकार से मंजूरी लेना मुश्किल होगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर