जरुरी जानकारी | अडाणी के अधिग्रहण के बाद एसीसी-अंबुजा सीमेंट की कर-पूर्व आय बढ़कर 1,350 रुपये प्रति टन हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह के अधिग्रहण के बाद एसीसी-अंबुजा सीमेंट की कर-पूर्व आय (एबिटा) 350 रुपये से बढ़कर 1,350 रुपये प्रति टन हो गई है।

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर अडाणी समूह के अधिग्रहण के बाद एसीसी-अंबुजा सीमेंट की कर-पूर्व आय (एबिटा) 350 रुपये से बढ़कर 1,350 रुपये प्रति टन हो गई है।

सूत्रों ने कहा कि समूह को उम्मीद है यह आंकड़ा 2024 तक बढ़कर 1,400 रुपये हो जाएगा।

अडाणी समूह ने पिछले साल अंबुजा सीमेंट लिमिटेड और एसीसी लिमिटेड का अधिग्रहण किया था। अंबुजा सीमेंट के पास देशभर में छह एकीकृत सीमेंट विनिर्माण संयंत्र और आठ सीमेंट ग्राइंडिंग इकाइयां हैं। इसके साथ ही उसकी वार्षिक सीमेंट क्षमता 3.1 करोड़ टन है।

एसीसी के पास 17 सीमेंट विनिर्माण इकाइयां और 85 कंक्रीट संयंत्र हैं और उसकी वार्षिक सीमेंट क्षमता 3.44 करोड़ टन है।

अडाणी समूह अब 2027 तक वार्षिक सीमेंट क्षमता को दोगुना करने की योजना बना रहा है।

कंपनी के सूत्रों ने कहा कि सितंबर 2022 में अधिग्रहण पूरा होने के बाद से प्रति टन सीमेंट एबिटा 350 रुपये से बढ़कर 1,350 रुपये हो गया है। इसे 2024 तक 1,400 रुपये प्रति टन तक बढ़ाया जाएगा।

मौजूदा एबिटा मार्जिन करीब 20 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाकर करीब 25 प्रतिशत करने का लक्ष्य है।

सूत्रों ने कहा कि समूह मार्च, 2028 तक 12 करोड़ टन की बिक्री हासिल करना चाहता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\