देश की खबरें | एसीबी ने मंगलुरु नगर निगम के अधिकारी के घर, दफ्तर पर छापा मारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को शहर में एक वरिष्ठ निकाय अधिकारी के घर और दफ्तर पर छापा मारा।

मंगलुरु, दो फरवरी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को शहर में एक वरिष्ठ निकाय अधिकारी के घर और दफ्तर पर छापा मारा।

एबीसी सूत्रों ने बताया कि मंगलुरु नगर निगम (एमसीसी) के नगर योजना संयुक्त निदेशक के वी जयराज के पास कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति है।

मंगलुरु में कपिकाड ओर बेजाई में जयराज के घर, उनके पिता के आवास, माहे में पत्नी के घर और एमसीसी भवन में उनके कार्यालय समेत चार जगहों पर छापे मारे गए।

छापेमारी में उडुपी और चिकमंगलूर से एसीबी के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

बेंगलुरु, बेल्लारी, कोलार, धारवाड़, दक्षिणा, कन्नड़, चित्रदुर्ग और कलबुर्गी जिलों में सात सरकारी कर्मियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले दर्ज किए गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि एसीबी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) की निगरानी में 30 जगहों पर छापेमारी शुरू की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\