देश की खबरें | गुजरात के मेहसाणा में एसीबी ने पंचायत चुनाव के निर्वाचन अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने मेहसाणा जिले में पंचायत चुनाव के एक निर्वाचन अधिकारी को उम्मीदवार के पति से कथित तौर पर एक लाख रुपये घूस लेते हुए पकड़ा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

मेहसाणा, 19 फरवरी गुजरात भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने मेहसाणा जिले में पंचायत चुनाव के एक निर्वाचन अधिकारी को उम्मीदवार के पति से कथित तौर पर एक लाख रुपये घूस लेते हुए पकड़ा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर एसीबी ने विसनगर सर्किट हाउस में राजेंद्र ब्रह्मभट्ट (57) को बृहस्पतिवार शाम घूस लेते हुए पकड़ा।

उन्होंने बताया कि मेहसाणा जिला रजिस्ट्रार कार्यालय में श्रेणी-तीन के को-ऑपरेटिव ऑफिसर राजेंद्र को आगामी जिला पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था।

एसीबी की विज्ञप्ति के मुताबिक कांग्रेस के टिकट पर सावला सीट से चुनाव लड़ रही महिला ने कुछ दिन पहले ब्रह्मभट्ट को अपना नामांकन परचा दिया था।

प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों ने कुछ आपत्ति प्रकट की थी और शिकायतकर्ता की पत्नी की उम्मीदवारी को खारिज करने के लिए आवेदन दिया था।

सूचना मिलने पर महिला ने अपनी उम्मीदवारी नहीं खारिज करने के लिए लिखित में स्पष्टीकरण दिया जिसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता को फोन किया और उम्मीदवारी को मंजूर करने के लिए एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।

गुजरात में 81 नगरपालिका, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों के लिए 28 फरवरी को चुनाव होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\