देश की खबरें | एसी मेकेनिक ने रिहायशी इमारत की लिफ्ट में पांच साल की लड़की से दुष्कर्म किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एअर कंडीशनर (एसी) की मरम्मत का काम करने वाले एक व्यक्ति ने एक रिहायशी इमारत की लिफ्ट के भीतर पांच साल की एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ठाणे, 10 दिसंबर महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एअर कंडीशनर (एसी) की मरम्मत का काम करने वाले एक व्यक्ति ने एक रिहायशी इमारत की लिफ्ट के भीतर पांच साल की एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार की शाम तलोजा क्षेत्र में हुई।
तलोजा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र सोनवाने ने कहा, ‘‘19 वर्षीय आरोपी इमारत में एसी मरम्मत का काम करने के बाद जब सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था तो उसने पार्किंग क्षेत्र में पांच साल की बच्ची को खेलते हुए देखा। वह लड़की को लिफ्ट के अंदर लेकर गया तथा वहां उसका यौन शोषण किया।’’
अधिकारी के अनुसार, इसके बाद पीड़ित लड़की तीसरी मंजिल स्थित अपने घर पहुंची और जहां उसे उल्टी होने लगी। मां के पूछने पर उसने घटना के बारे में बताया। इसके बाद मां नीचे उतरी, जहां उसे आरोपी मिला। आरोपी को इमारत के सुरक्षाकर्मी और अन्य निवासियों ने पकड़ा हुआ था।
उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
सोनवाने ने बताया कि शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2022 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

