देश की खबरें | डूसू चुनाव में एबीवीपी को शासन-प्रशासन की मदद मिल रही है, छात्र माकूल जवाब देंगे: कन्हैया कुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रभारी कन्हैया कुमार ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि स्थानीय शासन और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही है।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर कांग्रेस नेता और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रभारी कन्हैया कुमार ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि स्थानीय शासन और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही है।

उन्होंने यह दावा भी किया कि हार के डर से एबीवीपी इस चुनाव में हिंसा का सहारा ले रही है।

डूसू का चुनाव चार साल बाद इस बार 22 सितंबर को होगा। पिछली बार 2019 में डूसू चुनाव हुआ था।

कन्हैया कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘शासन-प्रशासन द्वारा एक खास संगठन और एक खास तरह की विचारधारा के लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है। इससे हिंसा की प्रवृत्ति वालों को बल मिल रहा है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘एबीवीपी लिखती है- ज्ञान, शील, एकता। दरअसल ये है- अज्ञान, अश्लील, अराजकता। पिछले एक महीने में एबीवीपी ने जो गुंडागर्दी और हिंसा की है, यह बहुत ही शर्मनाक है।’’

कुमार ने कहा कि सरकार और प्रशासन में बैठे लोगों को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।

उनका यह भी कहना था, ‘‘इस चुनाव में डीयू के छात्र माकूल जवाब देंगे।’’

कुमार ने यह आरोप भी लगाया कि चुनाव लड़ने के लिए आयु सीमा में छूट कुछ खास तरह के संगठन को फायदा पहुंचाने के लिए दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान