देश की खबरें | अभाविप ने देश में विद्यार्थियों की आत्महत्या रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आह्वान किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के आनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने रविवार को केंद्र और दिल्ली सरकारों से देश में विद्यार्थियों की आत्महत्या रोकने का प्रभावी हल तलाशने की अपील की ।
नयी दिल्ली, तीन सितंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के आनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने रविवार को केंद्र और दिल्ली सरकारों से देश में विद्यार्थियों की आत्महत्या रोकने का प्रभावी हल तलाशने की अपील की ।
एक बयान में अभाविप महासचिव याज्ञवल्क्य शुक्ला ने दावा किया कि विद्यार्थियों के आत्महत्या कर लेने की घटनाओं में वृद्धि हुई है जो ‘बहुत ही चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।’
यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के एक विद्यार्थी ने शुक्रवार को फांसी लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली थी।
शुक्ला ने आईआईटी दिल्ली में विद्यार्थी के आत्महत्या करने की घटना का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ विद्यार्थियों में मानसिक दबाव की वजह जानना और उपयुक्त कदम उठाना जरूरी है। हर विद्यार्थी अपने तरीके से अनोखा होता है और अभिभावक को यह समझना चाहिए।’
उन्होंने कहा, ‘‘ यह जरूरी हो जाता है कि सरकार विद्यार्थियों के आत्महत्या करने की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल प्रभावी उपाय करे।’’
राजस्थान के कोटा में 2023 में अबतक 22 विद्यार्थियों के खुदकुशी करने के मामले सामने आए हैं। पिछले साल वहां 15 विद्यार्थियों ने आत्महत्या कर ली थी। कोटा में देशभर से लाखों बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने जाते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)