जरुरी जानकारी | विदेशों में तेजी से सोयाबीन, मूंगफली तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ और पामोलिन तेल कीमतों में सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को मूंगफली और सोयाबीन तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ, पामोलीन तेल की कीमतों में सुधार का रुख रहा। वहीं सरसों के नये फसल की मंडियों में आवक बढ़ने से सरसों तेल तिलहन के भाव गिरावट के साथ बंद हुए।
नयी दिल्ली, 19 फरवरी विदेशी बाजारों में तेजी के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को मूंगफली और सोयाबीन तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ, पामोलीन तेल की कीमतों में सुधार का रुख रहा। वहीं सरसों के नये फसल की मंडियों में आवक बढ़ने से सरसों तेल तिलहन के भाव गिरावट के साथ बंद हुए।
बाजार सूत्रों ने बताया कि कल रात को शिकॉगो एक्सचेंज एक प्रतिशत मजबूत बंद हुआ था जबकि खबर लिखे जाने तक इसमें 0.1 प्रतिशत की बढ़त थी।
सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद मंडियों में सरसों के नये फसल की आवक बढ़ने से सरसों तेल तिलहन के भाव में नरमी रही। उन्होंने कहा कि हल्के तेलों में सोयाबीन और बिनौला तेल से जिस सरसों तेल का भाव 25-30 रुपये किलो अधिक रहा करता था उसके, नये फसल की आवक बढ़ने के बाद 15-20 दिन में इन हल्के तेलों के मुकाबले 5-7 रुपये किलो सस्ता हो जाने का अनुमान है।
उसने कहा कि सरकार को खाद्य तेलों के आयात को कम करने के साथ तेल तिलहन के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर देना चाहिए।
तेलों का राजा मूंगफली तेल, हल्के तेलों में सोयाबीन और बिनौला तेल से सस्ता हो गया है।
बाकी तेल तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।
बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 8275-8300 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली - 6,125 - 6,220 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 13,550 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2185 - 2,370 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 16,580 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2445-2490 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2645-2740 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700-18,200 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,550 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,300 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,180।
सीपीओ एक्स-कांडला- 12,600 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,400 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,000 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 12,800 (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन दाना 7050-7100।
सोयाबीन लूज 6800-6965 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2022 06:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

