विदेश की खबरें | यूक्रेन में करीब 500 रूसी सैनिकों की मौत : मॉस्को
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मॉस्को, दो मार्च (एपी) रूस के रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि यूक्रेन में उसके 498 सैनिक मारे गए हैं और 1,597 अन्य घायल हो गए हैं।
मॉस्को, दो मार्च (एपी) रूस के रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि यूक्रेन में उसके 498 सैनिक मारे गए हैं और 1,597 अन्य घायल हो गए हैं।
मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने रूस को ‘‘बेशुमार नुकसान’’ होने की खबरों को बुधवार को ‘‘गलत सूचना’’ बताते हुए खारिज कर दिया और गत बृहस्पतिवार को युद्ध शुरू होने के बाद से पहली बार रूस के सैनिकों के हताहत होने की जानकारी दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मृतक सैनिकों के परिवारों को सभी आवश्यक सहायता मिल रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन में चल रहे अभियान में न तो लोगों की जबरदस्ती भर्ती की गयी और न ही कैडेट शामिल हैं, जैसा कि मीडिया में आयी खबरों में आरोप लगाया गया है।
कोनाशेनकोव ने यह भी कहा कि यूक्रेन के 2,870 से अधिक सैनिक मारे गए हैं और करीब 3,700 घायल हो गए हैं जबकि 572 अन्य को बंदी बना लिया गया है।
यूक्रेन के अधिकारियों ने अभी आंकड़ों पर टिप्पणी नहीं की है और इनकी अभी पुष्टि नहीं की जा सकी है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)