देश की खबरें | यूक्रेन में फंसे हैं हरियाणा के करीब 2000 लोग, विदेश मंत्रालय से बनाए हुए हूं संपर्क : खट्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को कहा कि अधिकतर विद्यार्थियों समेत हरियाणा से करीब 2000 लोग यूक्रेन में फंसे हैं और वह इस मुद्दे पर विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं।

चंडीगढ़, 24 फरवरी मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को कहा कि अधिकतर विद्यार्थियों समेत हरियाणा से करीब 2000 लोग यूक्रेन में फंसे हैं और वह इस मुद्दे पर विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं।

खट्टर ने यह भी कहा कि विदेश मंत्रालय पहले ही एक नियंत्रण कक्ष स्थापित कर चुका है और राज्य सरकार ने भी चंडीगढ़ में एक नियंत्रण कक्षा खोला है जहां हरियाणा के लोग व्हाट्सअप नंबर 92123-14595 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोग ईमेल आईडी कांटैक्टअस एट एफसीडी एट द रेट ऑफ जीमेल डॉट काम पर भी हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग से संपर्क साध सकते हैं।

गृहमंत्री अनिल विज के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने यूक्रेन स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि जो भारतीय वहां फंसे हैं, उनमें करीब 2000 हरियाणा से हैं।

यूक्रेन स्थिति पर एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, ‘‘ मैं विदेश मंत्रालय के साथ संपर्क में हूं’’

उनसे यह भी सवाल किया गया था कि हरियाणा के कितने लोग वहां फंसे हैं। इसपर उन्होंने कहा कि हरियाणा के करीब 2000 लोगों में ज्यादातर विद्यार्थी हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई करने का ऐलान करने के बाद यूक्रेन में स्थिति बिगड़ गयी है। दोनों देशों के बीच पूर्ण सैन्य टकराव की आशंका लेकर गंभीर चिंता है।

खट्टर ने कह कि उन्हें कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला का पत्र मिला और हरियाणा के कुछ अन्य विधायकों ने भी उनसे उन लोगों को लेकर संपर्क किया है जो यूक्रेन में फंसे हैं।

सुरजेवाला ने पत्र में खट्टर से यूक्रेन में फंसे लोगों को सभी सुविधाएं प्रदान करने एवं उन्हें स्वदेश वापस लाने का विषय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उठाने की अपील की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान