देश की खबरें | विधानसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में करीब 150 भाजपा नेताओं की तैनाती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 150 से अधिक वरिष्ठ नेता, पार्टी की जीत के लिए काम करने के लिए दिल्ली से दोनों राज्यों में जा रहे हैं।

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 150 से अधिक वरिष्ठ नेता, पार्टी की जीत के लिए काम करने के लिए दिल्ली से दोनों राज्यों में जा रहे हैं।

यहां भाजपा नेताओं ने कहा कि 100 से अधिक वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 44 विधानसभा क्षेत्रों में जिला प्रभारी के तौर पर काम करने के लिए तैनात किया गया है। ये नेता प्रचार को दिशा देने, प्रचार-अभियान में समन्वय स्थापित करने के साथ ही बूथ प्रबंधन का काम देखेंगे।

जिला और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कार्यरत भाजपा नेताओं की टीम की निगरानी भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और वर्तमान महासचिव दिनेश प्रताप सिंह करेंगे।

उत्तर प्रदेश में तैनात दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, “जहां पार्टी चुनाव लड़ रही है वहां मदद के लिए विभिन्न राज्यों के नेताओं को भेजने की प्रक्रिया सामान्य है। दिल्ली से उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की निकटता का मतलब है कि वहां काम करने वाले हमारे नेताओं का जमीनी स्तर पर कुछ प्रभाव होगा।”

उन्होंने कहा कि दिल्ली के नेताओं की टीम, नौ जिलों के इन 44 विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम 50 दिन स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर पार्टी की संगठनात्मक और बूथ प्रबंधन रणनीतियों को मजबूत करने में बिताएगी।

नेता ने कहा, “उत्तर प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इन 44 में से 32 सीटों पर जीत हासिल की थी। हमारा लक्ष्य सिर्फ उन्हें बरकरार रखना ही नहीं बल्कि उनकी संख्या बढ़ाना भी है।”

दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, अशोक गोयल देवराहा और सुनील यादव, प्रवक्ता विक्रम बिधूड़ी, आदित्य झा, मोहन लाल गोहरा और ब्रजेश राय, पूर्व महापौर जय प्रकाश जेपी उत्तर प्रदेश में तैनात हैं।

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए स्थानीय नेताओं के साथ समन्वय के लिए दिल्ली भाजपा के 60 नेताओं को तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर