जरुरी जानकारी | ‘असामान्य’ मौसम की घटनाएं जारी रहेंगी, व्यवसायों को अपनी रणनीति सही करनी होगी: संजीव पुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर ‘आसामन्य’ मौसम की घटनाओं की आवृत्ति और तीव्रता बढ़ रही है। आईटीसी के चेयरमैन संजीव पुरी ने रविवार को इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि व्यवसायों को पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ईएसजी) के प्रति अपनी रणनीतियों को दुरुस्त करना चाहिए।

नयी दिल्ली, 27 अगस्त वैश्विक स्तर पर ‘आसामन्य’ मौसम की घटनाओं की आवृत्ति और तीव्रता बढ़ रही है। आईटीसी के चेयरमैन संजीव पुरी ने रविवार को इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि व्यवसायों को पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ईएसजी) के प्रति अपनी रणनीतियों को दुरुस्त करना चाहिए।

पुरी ने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित ‘बी20 समिट इंडिया-2023’ को संबोधित करते हुए कहा कि चरम मौसम की घटनाएं धरती के साथ ही इंसानों की जिंदगी को भी प्रभावित कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह ऐसा क्षेत्र है, जहां पूंजी निवेश जरूरत से काफी कम है और जिसपर बहुत अधिक ध्यान देना चाहिए।

पुरी ने यहां एक सत्र का संचालन करते हुए कहा, ‘‘यह एक गतिशील क्षेत्र है और व्यवसायों को भी इसी तरीके से रणनीतियों को अपनाना और बेहतर बनाना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने देखा है कि किस तरह से चीजें 1.1 डिग्री सेल्सियस और 1.2 डिग्री सेल्सियस के बीच बदल गई हैं। चरम मौसम की घटनाएं होती रहेंगी।’’

पुरी ने कहा कि कार्बन उत्सर्जन कम करने का चलन बढ़ रहा है, लेकिन इसका लाभ दशकों बाद मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें नयी गर्म दुनिया में जीना और अच्छा प्रदर्शन करना सीखना होगा।’’ उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में भोजन और पानी की उपलब्धता एक गंभीर मुद्दा बनने जा रहा है।

पाण्डेय अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\