खेल की खबरें | अभिमन्यु ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के शुरूआती दौर में उलटफेर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युनाइटेड विश्व कुश्ती (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) विश्व चैंपियनशिप के पहले दिन सभी चार भारतीय फ्री-स्टाइल पहलवानों ने शनिवार को यहां अपने शुरुआती दौर के मुकाबलों में जीत हासिल की, जिसमें 70 किग्रा पहलवान अभिमन्यु ने रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज यूक्रेन के इहोर न्यकीफोरुक को हराया।

बेलग्रेड, 16 सितंबर युनाइटेड विश्व कुश्ती (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) विश्व चैंपियनशिप के पहले दिन सभी चार भारतीय फ्री-स्टाइल पहलवानों ने शनिवार को यहां अपने शुरुआती दौर के मुकाबलों में जीत हासिल की, जिसमें 70 किग्रा पहलवान अभिमन्यु ने रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज यूक्रेन के इहोर न्यकीफोरुक को हराया।

जून में अंडर23 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता और विश्व रैंकिंग में 26वें स्थान पर रहे अभिमन्यु ने यूक्रेन के खिलाड़ी को 19-9 से हराया।

अभिमन्यु ने शुरुआती तीन मिनट के खेल में 5-0 की बढ़त बना ली थी। रेफरी को दूसरे पीरियड में 2.41वें मिनट पर खेल रोकना पड़ा।

भारतीय खिलाड़ी के सामने प्री-क्वार्टर फाइनल में मोलदोवा के निकोलाई ग्राहमेज की चुनौती होगी।

आकाश दहिया ने मोलदोवा के प्रतिद्वंद्वी लेओमिड कोलेस्निक को 10-5 से हराकर विजयी शुरुआत की।

दुनिया के 21वें नंबर के पहलवान का मुकाबला अब उज्बेकिस्तान के जाहोंगिरमिर्ज़ा तुरोबोव से होगा, जिन्हें यहां छठी वरीयता दी गई है और 2021 एशियाई चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता हैं।

शुरुआती दौर के अन्य मुकाबलों में, 86 किग्रा के पहलवान संदीप मान ने तकनीकी श्रेष्ठता (10-0) से जीत के साथ उत्तरी मैसेडोनिया के डेजान मित्रोव को हराया। वह क्वालीफिकेशन के दूसरे राउंड में चीन के लिन जुशेन से भिड़ेंगे।

भारत के 125 किग्रा पहलवान सुमित ने भी दुनिया में 30वें स्थान पर मौजूद जापान के ताकी यामामोटो पर आसान जीत दर्ज की। उन्होंने 3-1 से जीत दर्ज करके प्री-क्वार्टर फाइनल में पोलैंड के रॉबर्ट बारान से मुकाबला तय किया।

सातवीं वरीयता प्राप्त बारान 2016 रियो ओलंपिक खेलों में क्वार्टर फाइनलिस्ट होने के अलावा यूरोपीय चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\