खेल की खबरें | अभिजीत के 92 रन, राजस्थान ने गोवा को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राजस्थान ने सलामी बल्लेबाज अभिजीत तोमर की 92 रन की पारी और शुभम शर्मा के पांच विकेट से गुरूवार को यहां विजय हजारे ट्राफी के गुप ई मैच में गोवा को 84 रन से पराजित किया।

रांची, नौ दिसंबर राजस्थान ने सलामी बल्लेबाज अभिजीत तोमर की 92 रन की पारी और शुभम शर्मा के पांच विकेट से गुरूवार को यहां विजय हजारे ट्राफी के गुप ई मैच में गोवा को 84 रन से पराजित किया।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद राजस्थान ने तोमर (109 गेंद में, पांच चौके और चार छक्के) से 50 ओवर में आठ विकेट पर 257 रन का स्कोर खड़ा किया।

उसके लिये समर्पित जोशी ने 40 रन का योगदान किया।

फिर शुभम शर्मा (12 रन देकर पांच विकेट) की मदद से गोवा को 42.3 ओवर में 173 रन पर समेट दिया। शुभम के साथ अनिकेत चौधरी (28 रन देकर तीन विकेट) और रवि बिश्नोई (47 रन देकर दो विकेट) ने भी अच्छी गेंदबाजी कर विकेट दिलाये।

गोवा के लिये आदित्य कौशिक 53 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।

ग्रुप के अन्य मैचों में पंजाब ने छह गेंद रहते रेलवे को तीन विकेट से हरा दिया।

रेलवे की टीम 48.3 में 250 रन पर सिमट गयी थी जिसमें मोहम्मद सैफ की 60 रन की पारी अहम रही।

पंजाब के मयंक मार्कंडेय ने 40 रन देकर चार विकेट चटकाये। सनवी सिंह ने तीन और अर्शदीप सिह ने दो विकेट हासिल किये।

पंजाब ने फिर अनमोलप्रीत सिंह (54) और गुरकीरत सिंह मान (81) के अर्धशतकों से यह लक्ष्य 49 ओवर में सात विकेट पर 252 रन बनाकर हासिल कर लिया।

एक अन्य मैच में सेना ने 27 गेंद रहते असम को चार विकेट से पराजित किया।

असम की टीम 49.5 ओवर में 206 रन पर सिमट गयी जिसमें रियान पराग (58) ने अर्धशतक बनाया।

सेना के वरूण चौधरी और त्रिवेंद्र कुमार को तीन तीन विकेट जबकि दिवेश पठानिया को दो विकेट मिले।

फिर सेना ने 45.3 ओवर में छह विकेट पर 210 रन बनाकर जीत हासिल की। उसके लिये रवि चौहान ने सबसे अधिक 47 रन का योगदान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\