एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | वोडाफोन आइडिया के अभिजीत किशोर फिर चुने गए सीओएआई के चेयरपर्सन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार कंपनियों के निकाय सीओएआई ने बुधवार को कहा कि अभिजीत किशोर 2025-26 सत्र के लिए चेयरपर्सन पद पर बने रहेंगे जबकि राहुल वत्स इसके वाइस चेयरपर्सन होंगे।

जरुरी जानकारी | वोडाफोन आइडिया के अभिजीत किशोर फिर चुने गए सीओएआई के चेयरपर्सन

नयी दिल्ली, नौ जुलाई दूरसंचार कंपनियों के निकाय सीओएआई ने बुधवार को कहा कि अभिजीत किशोर 2025-26 सत्र के लिए चेयरपर्सन पद पर बने रहेंगे जबकि राहुल वत्स इसके वाइस चेयरपर्सन होंगे।

सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) की वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आयोजित वार्षिक आम बैठक में यह फैसला किया गया। इसके सदस्यों में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया शामिल हैं।

एक बयान के मुताबिक, ‘‘बैठक में 2025-26 के लिए सीओएआई नेतृत्व की भी घोषणा की गई। वोडाफोन आइडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी अभिजीत किशोर एक बार फिर चेयरपर्सन पद संभालेंगे, जबकि भारती एयरटेल के मुख्य नियामकीय अधिकारी राहुल वत्स वाइस चेयरपर्सन होंगे।’’

किशोर को भारतीय दूरसंचार उद्योग में विभिन्न कार्यों, संगठनों और भौगोलिक क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। वत्स के पास भी इस क्षेत्र का 29 वर्षों का अनुभव है।

सीओएआई के महानिदेशक एस पी कोचर ने कहा कि दूरसंचार उद्योग चुनौतियों और अवसरों के बीच जुझारू रहा है, और एक आवश्यक सेवा के रूप में राष्ट्र की सेवा करना जारी रखे हुए है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).