जरुरी जानकारी | जुलाई-सितंबर तिमाही में एबीएफआरएल को 200.34 करोड़ रुपये का घाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरएल) को सितंबर, 2023 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 200.34 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है।

नयी दिल्ली, नौ नवंबर आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरएल) को सितंबर, 2023 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 200.34 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है।

एबीएफआरएल ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी को 29.42 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 3,226.44 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 3,074.61 करोड़ रुपये थी।

आदित्य बिड़ला समूह की इस कंपनी ने 26 सितंबर, 2023 को टीसीएनएस क्लोदिंग का अधिग्रहण पूरा किया।

इसमें कहा गया है, ‘‘30 सितंबर, 2023 को समाप्त तिमाही के एकीकृत वित्तीय परिणाम अनुषंगी कंपनी टीसीएनएस क्लोदिंग कंपनी लिमिटेड के अधिग्रहण के बाद की पिछली तिमाहियों से तुलनीय नहीं हैं।’’

सितंबर तिमाही में एबीएफआरएल का कुल खर्च 3,500.27 करोड़ रुपये रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now