एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | अब्दुल समद ने जम्मू-कश्मीर को रणजी सत्र की पहली जीत दिलाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अब्दुल समद के नाबाद 66 रन की मदद से जम्मू-कश्मीर ने सोमवार को यहां ओडिशा को दो विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी सत्र की पहली जीत दर्ज की।

खेल की खबरें | अब्दुल समद ने जम्मू-कश्मीर को रणजी सत्र की पहली जीत दिलाई

कटक, 22 जनवरी अब्दुल समद के नाबाद 66 रन की मदद से जम्मू-कश्मीर ने सोमवार को यहां ओडिशा को दो विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी सत्र की पहली जीत दर्ज की।

जम्मू-कश्मीर ने इससे पहले ग्रुप डी के अपने शुरुआती दो मैच दिल्ली और हिमाचल के खिलाफ ड्रॉ खेले थे।

जम्मू-कश्मीर ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 72 रन से ही। टीम को इस समय जीत के लिए 77 रन की दरकार थी और समद की पारी से टीम लक्ष्य हासिल करने में सफल रही।

आईपीएल में नियमित तौर पर खेलने वाले समद ने एक छोर संभाले रखा जबकि दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के मारे।

ओडिशा के पहली पारी के 130 रन के जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 180 रन बनाकर 50 रन की बढ़त हासिल की थी।

ओडिशा ने दूसरी पारी में 198 रन बनाकर जम्मू-कश्मीर को 149 रन का लक्ष्य दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2024 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).