देश की खबरें | ‘आप’ की गोवा इकाई के अध्यक्ष पालेकर ने पुलिस पूछताछ के बाद उत्पीड़न का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर से शुक्रवार को पुलिस ने तीसरी बार पूछताछ की जिसके बाद उन्होंने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

पणजी, 21 फरवरी आम आदमी पार्टी (आप) की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर से शुक्रवार को पुलिस ने तीसरी बार पूछताछ की जिसके बाद उन्होंने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

भूमि पर कब्जा करने के कई मामलों में आरोपी और पुलिस की अपराध शाखा की हिरासत से फरार एक व्यक्ति द्वारा जारी किये गए एक वीडियो के संबंध में उनसे यह पूछताछ की गई।

हालांकि, फरार व्यक्ति को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था।

‘दंत ब्रश’ और ‘दंत मंजन’ लेकर पालेकर सुबह ओल्ड गोवा पुलिस के सामने पेश हुए और उनसे करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई।

आप विधायक क्रूज सिल्वा एकजुटता दिखाने के लिए अपने पार्टी सहयोगी के साथ पुलिस थाने में मौजूद थे।

अपना बयान दर्ज कराने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए आप की गोवा इकाई के अध्यक्ष ने राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस उन्हें बार-बार तलब कर रही है।

पालेकर ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एक भाजपा विधायक सहित अन्य लोगों के खिलाफ कुछ नहीं कर रही है, जिनका नाम भूमि हड़पने के आरोपी सिद्दीकी सुलेमान खान (55) ने वीडियो में लिया है।

खान ने पिछले साल दिसंबर में दो वीडियो जारी किए थे और उनमें से एक में उसने दावा किया था कि पुलिस ने उसे हिरासत से भागने में मदद की थी।

दूसरे वीडियो में खान ने दावा किया कि उसने पालेकर के कहने पर पहली वीडियो क्लिप रिकॉर्ड की थी।

पालेकर ने कहा कि पुलिस अपनी शर्मिंदगी छिपाने की कोशिश कर रही है और केवल उसका उत्पीड़न कर रही है।

आप नेता ने कहा कि खान का हिरासत से भागना गोवा पुलिस के लिए बहुत बड़ी बदनामी है।

पालेकर दांत साफ करने वाला ब्रश और दंत मंजन लेकर पुलिस के सामने पेश हुए और कहा कि वह ‘किसी भी चीज का सामना करने’ के लिए तैयार हैं।

उन्होंने अपने बयान में ‘हर किसी’ को बेनकाब करने का संकल्प जताया।

आप नेता ने सवाल उठाया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 35 के तहत उन्हें समन क्यों जारी किया गया, जबकि यह प्रावधान किसी आरोपी के मामले में लागू होता है।

खान द्वारा जारी वीडियो के संबंध में आप नेता से इससे पहले 24 दिसंबर, 2024 और 9 जनवरी, 2025 को दो बार पूछताछ की गई थी।

जमीन हड़पने के कई मामलों में अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार किया गया खान 13 दिसंबर, 2024 को हिरासत से फरार हो गया था, लेकिन दस दिन बाद उसे केरल से गिरफ्तार कर लिया गया।

पणजी के निकट रिबंदर स्थित अपराध शाखा के कार्यालय में हिरासत से आरोपी को भागने में मदद करने के आरोप में कांस्टेबल अमित नाइक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\