एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब में हुए सरकारी कामों के आधार पर लोकसभा चुनाव में वोट मांगेगी ‘आप’: मान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी बीते दो साल में राज्य में हुए सरकारी कामों के आधार पर वोट मांगेगी।

देश की खबरें | पंजाब में हुए सरकारी कामों के आधार पर लोकसभा चुनाव में वोट मांगेगी ‘आप’: मान

चंडीगढ़, 16 मार्च पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी बीते दो साल में राज्य में हुए सरकारी कामों के आधार पर वोट मांगेगी।

मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार को शुक्रवार को दो साल पूरे हो गए।

मान ने अपनी सरकार के दो साल पूरे होने पर पत्नी के साथ शनिवार को मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब में मत्था टेका।

ऐतिहासिक गुरुद्वारे में प्रार्थना करने के बाद मान ने कहा, “मैंने पंजाब की प्रगति के लिए प्रार्थना की।”

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ‘आप’ की तैयारी के बारे में पूछे जाने पर मान ने कहा कि उनकी पार्टी पिछले दो वर्षों में किए गए कार्यों के आधार पर वोट मांगेगी।

उन्होंने कहा, ''हम काम की राजनीति करते हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2024 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).