एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जनता की राय, जीत की संभावना के आधार पर विधानसभा चुनाव के लिए आप देगी टिकट : केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को उनके काम, जीत की संभावना और जनता की राय के आधार पर टिकट दिए जाएंगे।

देश की खबरें | जनता की राय, जीत की संभावना के आधार पर विधानसभा चुनाव के लिए आप देगी टिकट : केजरीवाल

नयी दिल्ली, 19 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को उनके काम, जीत की संभावना और जनता की राय के आधार पर टिकट दिए जाएंगे।

उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी दिल्ली के आप कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक में केजरीवाल ने कहा कि पार्टी चुनाव जरूर जीतेगी, पार्टी ने सत्य के मार्ग का अनुसरण किया है तथा उसे ईश्वर और जनता का आशीर्वाद प्राप्त है।

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए फरवरी 2025 में चुनाव होने हैं।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं किसी रिश्तेदार, परिचित या मित्र को टिकट नहीं दूंगा। कोई भाई-भतीजावाद नहीं होगा। मैं उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनके काम, जीतने की संभावना और जनता की राय के आधार पर करूंगा।’’

केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी इस बात को ध्यान में रखकर करने को कहा कि केजरीवाल प्रत्येक सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव को ‘‘धर्म युद्ध’’ करार देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा इसे हर कीमत पर जीतने की कोशिश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2024 11:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).