एजेंसी न्यूज

Delhi New CM: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा दोपहर 12 बजे करेगी ‘आप’

आम आदमी पार्टी (आप) अरविंद केजरीवाल के स्थान पर दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा विधायक दल की बैठक के बाद आज यानी मंगलवार दोपहर 12 बजे करेगी. पार्टी ने यह जानकारी दी.

Delhi New CM: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा दोपहर 12 बजे करेगी ‘आप’
Arvind Kejriwal - ANI

नयी दिल्ली, 17 सितंबर : आम आदमी पार्टी (आप) अरविंद केजरीवाल के स्थान पर दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा विधायक दल की बैठक के बाद आज यानी मंगलवार दोपहर 12 बजे करेगी. पार्टी ने यह जानकारी दी.

केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे जब लोग उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ दे देंगे. यह भी पढ़ें : Delhi New CM: दिल्ली की राजनीति में नया मोड़! थोड़ी ही देर में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेगी AAP

पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘विधायक दल की बैठक के बाद आज दोपहर 12 बजे नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2024 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).