देश की खबरें | दिल्ली में ‘शिवलिंग’ जैसे फव्वारे लगाने पर ‘आप’ ने उपराज्यपाल और भाजपा पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राष्ट्रीय राजधानी में जी20 शिखर सम्मेलन से पहले ‘शिवलिंग’ के आकार वाले फव्वारे लगाकर भगवान का अपमान करने का आरोप लगाया है।

नयी दिल्ली, 31 अगस्त आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राष्ट्रीय राजधानी में जी20 शिखर सम्मेलन से पहले ‘शिवलिंग’ के आकार वाले फव्वारे लगाकर भगवान का अपमान करने का आरोप लगाया है।

सक्सेना ने कहा कि फव्वारे एक तरह की कलाकृति हैं, न कि शिवलिंग।

दिल्ली में नौ से 10 सितंबर तक होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए तैयारियां जारी हैं। इसके तहत राजधानी के प्रमुख हिस्सों को नया स्वरूप दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली के प्रमुख हिस्सों की सुंदरता बढ़ाने की योजना के तहत पालम हवाई अड्डे के तकनीकी क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास 'शिवलिंग' के आकार के 18 फव्वारे लगाए गए हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर भाजपा से देश से माफी मांगने और सक्सेना के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

संजय सिंह ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मोदी जी के नेतृत्व में शिवलिंग का अपमान किया गया और भाजपा के नेता मोदी की तारीफ कर रहे हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल शिवलिंग का अनादर करके वाहवाही लूट रहे हैं। भाजपा को देश से माफी मांगनी चाहिये और उपराज्यपाल पर कार्रवाई करनी चाहिए।’’

‘आप’ के विधायक दुर्गेश पाठक ने संवाददाता सम्मेलन में भाजपा पर शिवलिंग को फव्वारे में बदलकर करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘एनडीएमसी क्षेत्र केंद्र सरकार के अंतर्गत आता है और एनडीएमसी क्षेत्र में चौराहों पर शिवलिंग के आकार के फव्वारे लगाए गए हैं। मानो यह अपमान पर्याप्त नहीं था, इन फव्वारों को लगाने के लिए भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री को बधाई दी जा रही है। इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार, शिवलिंग पर शुद्ध जल डाला जाता है। इसके विपरीत, गंदा पानी शिवलिंग पर गिर रहा है क्योंकि इसे फव्वारे में तब्दील कर दिया गया है।’’

‘आप’ नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा केवल भगवान के नाम पर वोट मांगकर लोगों को बेवकूफ बनाना जानती है, लेकिन भगवान की पूजा करना नहीं जानती।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि एजेंसी का इन फव्वारों से कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही दावा किया कि इन्हें दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा लगाया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘आप सरकार को इस बात का जवाब देना चाहिए कि उसकी एजेंसी, पीडब्ल्यूडी द्वारा शिवलिंग के आकार के फव्वारे क्यों लगाए गए। वे इसके लिए 100 प्रतिशत जिम्मेदार हैं। ‘आप’ को इस मुद्दे पर राजनीति करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए और जिम्मेदारी लेनी चाहिए।’’

राजभवन के अधिकारियों ने भी कहा कि फव्वारे ‘‘दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा खरीदे और लगाए गए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड