देश की खबरें | आप ने हरियाणा के अनंगपुर गांव की महापंचायत का समर्थन किया, तोड़फोड़ के खिलाफ एकजुट होने की अपील की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को हरियाणा के अनंगपुर गांव के निवासियों को समर्थन दिया, जहां एक महापंचायत आयोजित की गई थी। यह महापंचायत मकानों की प्रस्तावित तोड़फोड़ के खिलाफ आयोजित की गई थी, जिसे ग्रामीणों ने गांव की 1300 साल पुरानी विरासत के लिए खतरा बताया है।
नयी दिल्ली, 13 जुलाई आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को हरियाणा के अनंगपुर गांव के निवासियों को समर्थन दिया, जहां एक महापंचायत आयोजित की गई थी। यह महापंचायत मकानों की प्रस्तावित तोड़फोड़ के खिलाफ आयोजित की गई थी, जिसे ग्रामीणों ने गांव की 1300 साल पुरानी विरासत के लिए खतरा बताया है।
आरोपों के संबंध में हरियाणा सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।
आप प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने किया और इसमें ब्रह्म सिंह तंवर, महाबल मिश्रा, सहीराम पहलवान, रमेश पहलवान और कृष्ण जाखड़ जैसे अन्य नेता शामिल थे।
सभा को संबोधित करते हुए, भारद्वाज ने कहा कि जन एकता के कारण पहले भी केंद्र के तीन कृषि कानूनों को वापस लिया गया था और यह एक बार फिर सरकार को पुनर्विचार के लिए मजबूर कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘जब लोग एकजुट होते हैं, तो सरकारों को उनकी बात सुननी पड़ती है।’’
उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और विरासत के संरक्षण के लिए विधायी विकल्प तलाशने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कुछ मामलों में अदालती फैसलों को पलटने के लिए अध्यादेश जारी किए जा सकते हैं, तो समुदायों की सुरक्षा के लिए भी अध्यादेश जारी किए जा सकते हैं।’’
भारद्वाज ने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ जमीन का नहीं, बल्कि पूरे समुदाय के विस्थापन का है। उन्होंने ग्रामीणों के बीच निरंतर शांतिपूर्ण एकता का आह्वान किया और उन्हें आप के समर्थन का आश्वासन दिया।
भारद्वाज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में महापंचायत को ग्रामीण आबादी द्वारा उन कार्रवाइयों के खिलाफ एक मजबूत बयान बताया, जो उनके घरों और सांस्कृतिक विरासत को खतरे में डाल सकती हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

