देश की खबरें | आप के सांसद भगवंत मान ने सिद्धू से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी से कोई भी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के संपर्क में नहीं है ।

जियो

चंडीगढ़, छह जून आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी से कोई भी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के संपर्क में नहीं है ।

उन्होंने सिद्धू से उन खबरों पर अपना रुख साफ करने को कहा है जिसमें कहा गया कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आप में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क साधा है ।

यह भी पढ़े | बिहार में शनिवर को कोरोना के 86 टेस्ट पॉजिटिव पाए गए: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि किशोर ने उनसे इनकार किया है कि राज्य में 2022 के चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी में सिद्धू को ले जाने के लिए उन्होंने उनके साथ कोई चर्चा की।

सिंह ने कहा, ‘‘सिद्धू हमारी पार्टी का हिस्सा हैं और वह दिल्ली में हमारे नेतृत्व से संपर्क में हैं।’’ साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण चीजों से भ्रम पैदा होता है।’’

यह भी पढ़े | नोएडा: 13 घंटे तक गर्भवती महिला को लेकर घूमते रहे परिवार के लोग, अस्पतालों के भर्ती न करने से हुई मौत- जांच जारी.

मान ने भी कहा कि ‘‘सिद्धू साहब’’ को मुद्दे पर अपना रुख साफ करना चाहिए ।

संवाददता सम्मेलन के दौरान सिद्धू के बारे में एक सवाल पूछे जाने पर मान ने कहा, ‘‘वह अपने ‘जीतेगा पंजाब’ (यूट्यूब चैनल) पर रुख स्पष्ट कर सकते हैं। ’’

मान ने कहा, ‘‘हम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं, ना तो दिल्ली में हमारे नेताओं ने उनसे (सिद्धू)संपर्क किया, ना ही हमने उनसे कोई संपर्क किया है। ’’

बहरहाल, संगरूर के सांसद मान ने कहा कि अगर कोई बिना शर्त के आना चाहे तो आप में स्वागत होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\