देश की खबरें | आप विधायक सोमनाथ भारती को एक मामले में जमानत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य के अस्पतालों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर भारती के खिलाफ ये मामले दर्ज किये गये थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य के अस्पतालों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर भारती के खिलाफ ये मामले दर्ज किये गये थे।

भारती ने बीते शनिवार को आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ रायबरेली और अमेठी में मामले दर्ज किये गये थे।

फिलहाल, भारती को जेल में ही रहना पड़ेगा क्योंकि रायबरेली में उनके खिलाफ दर्ज शिकायत की सुनवाई शनिवार को होगी।

भारती के वकील रुद्र प्रताप सिंह उर्फ मदन सिंह ने बताया कि आज एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश पीके जयंत ने 30-30 हजार रुपये के मुचलके पर उन्हें (भारती को) सशर्त जमानत दी है। शर्त के तहत उन्हें गवाहों को धमकाने की कोशिश नहीं करने और सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने को कहा गया।

ग़ौरतलब है कि दिल्ली के कानून मंत्री रह चुके और इस वक्त राष्ट्रीय राजधानी के मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को गत सोमवार को अमेठी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

उप्र के मुख्‍यमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सुनवाई कल होगी।

सं आनन्‍द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान