देश की खबरें | निगम के फैसलों के लिए ‘आप’ नेता दिल्ली की महापौर को ‘रिमोट’ से संचालित कर रहे : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय नगर निगम की बैठकों में ‘‘गूंगी गुड़िया’’ (डमी) की तरह बैठती हैं और निकाय प्रशासन संबंधी निर्णय लेने के लिए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें ‘‘रिमोट’’ से सचालित कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, चार मार्च भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय नगर निगम की बैठकों में ‘‘गूंगी गुड़िया’’ (डमी) की तरह बैठती हैं और निकाय प्रशासन संबंधी निर्णय लेने के लिए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें ‘‘रिमोट’’ से सचालित कर रहे हैं।

भाजपा की वरिष्ठ नेता और दक्षिण दिल्ली की पूर्व महापौर कमलजीत सहरावत ने भाजपा की दिल्ली इकाई के मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह आरोप लगाए।

ओबेरॉय या ‘आप’ की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सहरावत ने आरोप लगाया कि ओबेरॉय या तो ‘‘चुपचाप बैठी रहती हैं’’ या देरी से प्रतिक्रिया करती हैं, जैसे कि उन्हें आतिशी जैसे ‘आप’ नेताओं से ‘‘कुछ निर्देश’’ मिल रहे हों। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आतिशी ‘‘दूर से बैठकर’’ ओबेरॉय के मोबाइल फोन पर ‘‘निर्देश’’ देती रहती हैं।

उन्होंने कहा कि सदन की बैठकों में यह अपेक्षा की जाती है कि एक महापौर अपने विवेक का प्रयोग करेगा और शहर की भलाई के लिए सभी पार्षदों के साथ मिलकर काम करेगा।

सहरावत ने कहा कि ‘आप’ सरकार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को उसकी स्वायत्तता के अनुसार कार्य करने देना चाहिए और निगम प्रशासन को ‘रिमोट’ से संचालित करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें