देश की खबरें | आप देश में ‘सबसे अधिक भ्रष्ट’ पार्टी बन गयी है: भाजपा ने पंजाब सरकार में बदलाव पर कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बलबीर सिंह को पंजाब सरकार में मंत्री के रूप में शामिल करने पर यह कहते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की निंदा की है कि यह पार्टी देश में ‘सबसे अधिक भ्रष्ट’ बन गयी है।
नयी दिल्ली, नौ जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बलबीर सिंह को पंजाब सरकार में मंत्री के रूप में शामिल करने पर यह कहते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की निंदा की है कि यह पार्टी देश में ‘सबसे अधिक भ्रष्ट’ बन गयी है।
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आप तो राजनीति को बदलने की बात किया करती थी और दावा करती थी कि वह आपराधिक पृष्ठभूमि वाले किसी भी व्यक्ति को अपनी सरकार में रहने नहीं देगी, लेकिन हमले के मामले में दोषी ठहराये जा चुके एक व्यक्ति को उसने मंत्री बना दिया।
उन्होंने कहा कि सिंह को एक महिला पर हमले के मामले में दोषी ठहराया गया था और यह मामला उसकी किसी रिश्तेदार ने दर्ज कराया था एवं फिलहाल सिंह जमानत पर हैं।
सिंह को फौजा सिंह सरारी के इस्तीफे के बाद मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी थी। सरारी भ्रष्टाचार से जुड़े एक ऑडियो के लीक होने के बाद पिछले कुछ महीनों से विवादों के केंद्र में थे। इस ऑडियो में कथित रूप से वह शामिल हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से सरारी ने मंत्री पद छोड़ने के लिए ‘व्यक्तिगत कारणों’ का हवाला दिया था।
सिरसा ने कहा कि पहले पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोपों में बर्खास्त किया गया था। उन्होंने कहा कि यह उस पार्टी की स्थिति है, जो भ्रष्टाचार का खात्मा करने का वादा कर पंजाब में सत्ता में आयी थी।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ‘‘ आप सरकार में मंत्री बनने का मापदंड है कि वह व्यक्ति कितना पैसा वसूल सकता है। वैसे तो पार्टी ने कुछ को इस्तीफा दिलवाया, लेकिन उसने अपना मानदंड बदला नहीं है। केजरीवाल पंजाब के बेताज बादशाह हैं और रिमोट कंट्रोल के माध्यम से राज्य को चला रहे हैं। वह धन की वसूली के लिए बहुत लालची हो गये हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री भी यही कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ आप देश में सबसे भ्रष्ट पार्टी बन गयी है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2023 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

