एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आप सरकार पंजाब को मादक पदार्थ मुक्त राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध: कांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब ईकाई के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कांग ने बुधवार को कहा कि राज्य की भगवंत मान नीत सरकार राज्य को मादक पदार्थ की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग ने नशीले पदार्थों की समस्या के लिए पिछली सरकारों को जिम्मेदार बताया।

देश की खबरें | आप सरकार पंजाब को मादक पदार्थ मुक्त राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध: कांग

चंडीगढ़, 13 जुलाई आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब ईकाई के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कांग ने बुधवार को कहा कि राज्य की भगवंत मान नीत सरकार राज्य को मादक पदार्थ की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग ने नशीले पदार्थों की समस्या के लिए पिछली सरकारों को जिम्मेदार बताया।

कांग ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने इस मुद्दे पर ‘सिर्फ राजनीति’ की और कभी भी इस समस्या को खत्म करने के लिए वास्तविक गंभीरता नहीं दिखाई।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, “ पहले सिर्फ मादक पदार्थों के लती या नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों को ही गिरफ्तार करके उन्हें जेल में बंद किया जाता था।”

कांग ने कहा कि अब मादक पदार्थों के 676 तस्करों को एक हफ्ते में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने ज़ोर दिया कि 559 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और हर ज़िले में खोज अभियान चलाया जा रहा है।

कांग ने कहा, “ हम पंजाब को मादक पदार्थ से मुक्त राज्य बनाने के अपने वादे को पूरा करेंगे।”

उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक समूचे राज्य में मादक पदार्थ रोधी अभियान की खुद अगुवाई कर रहे हैं।

पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि मादक पदार्थों के व्यापार में शामिल घोषित अपराधियों की संपत्ति को जब्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।

कांग ने कहा कि पंजाब पुलिस की जानकारी के बाद ही गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से 75 किलोग्राम हेराइन बरामद की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2022 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).