देश की खबरें | आप ने दिल्ली को सिर्फ कचरा और जहरीला पानी दिया: शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पिछले 10 वर्षों में ‘डबल इंजन’ की भाजपा सरकार वाले राज्यों ने प्रगति की है लेकिन दिल्ली पीछे रह गई, क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) बहाने बनाती रहती है और केंद्र से लड़ती रहती है।

नयी दिल्ली, तीन फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पिछले 10 वर्षों में ‘डबल इंजन’ की भाजपा सरकार वाले राज्यों ने प्रगति की है लेकिन दिल्ली पीछे रह गई, क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) बहाने बनाती रहती है और केंद्र से लड़ती रहती है।

दक्षिणी दिल्ली के जंगपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को ‘‘बड़े मियां और छोटे मियां’’ करार दिया और आरोप लगाया कि इन्होंने दिल्ली को लूटा है।

शाह ने कहा कि जंगपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सिसोदिया देश के एकमात्र शिक्षा मंत्री हैं, जो शराब घोटाले में जेल गए।

शाह ने कहा, ‘‘पिछले 10 साल में ‘डबल इंजन’ की भाजपा सरकार वाले राज्यों ने तरक्की की है। दिल्ली पीछे छूट गई, वे केंद्र से लड़ते रहते हैं। वे 10 साल से बहाने बना रहे हैं और रोने वाले बच्चों की तरह व्यवहार कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से झूठ बोला और राष्ट्रीय राजधानी को केवल कचरा, जहरीला पानी और भ्रष्टाचार दिया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘बड़े मियां और छोटे मियां’’ ने झूठे वादे करके दिल्ली को लूटा। दोनों चुनाव हारने जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो दिल्ली को विश्व स्तरीय राजधानी बना सकती है।

दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान होगा और आठ फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\