देश की खबरें | आप ने पटना में केजरीवाल की प्रशंसा और नीतीश का उपहास करने वाले पोस्टर से खुद को अलग किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में विपक्षी दलों की बैठक के एक दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को यहां लगाए गए उस पोस्टर को विपक्षी एकता के खिलाफ घृणित साजिश करार दिया है जिसमें अरविंद केजरीवाल को "भावी प्रधानमंत्री" और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को "नरेंद्र मोदी का विश्वासपात्र" बताया गया है।

पटना, 22 जून बिहार में विपक्षी दलों की बैठक के एक दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को यहां लगाए गए उस पोस्टर को विपक्षी एकता के खिलाफ घृणित साजिश करार दिया है जिसमें अरविंद केजरीवाल को "भावी प्रधानमंत्री" और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को "नरेंद्र मोदी का विश्वासपात्र" बताया गया है।

यह पोस्टर शहर के एक प्रमुख चौराहे पर लगाया गया है जिसपर विकास कुमार ज्योति नामक व्यक्ति का हस्ताक्षर है। आप ने दावा किया है कि विकास कुमार ज्योति आप से जुड़ा व्यक्ति नहीं है।

पोस्टर में केजरीवाल को "भावी प्रधानमंत्री" बताने के अलावा कहा गया है कि नीतीश कुमार "नरेंद्र मोदी के खासमखास" हैं और उन पर लोगों को "न तो विश्वास था और न ही उनसे आशा है।"

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने ही शुक्रवार को यहां विपक्षों दलों की बैठक बुलायी है।

आप की बिहार इकाई के प्रवक्ता बब्लू कुमार ने कहा, ''यह विपक्षी एकता के खिलाफ एक घृणित साजिश है। हमारे नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के अपने समकक्ष भगवंत मान के साथ बैठक में हिस्सा लेने के लिए पटना आ रहे हैं।"

आप प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ जिस व्यक्ति ने पोस्टर लगाया है, उसे हम नहीं जानते और वह कभी भी हमारी पार्टी का प्राथमिक सदस्य नहीं रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Etah Viral Video: एटा में बुजुर्ग महिला की बहादुरी, लुटेरों ने नाले में फेंका और बेरहमी से पीटा; फिर भी नहीं छोड़ा अपना पर्स