देश की खबरें | ‘आप’ ने पार्टी की गोवा इकाई की कार्यकारिणी समिति को भंग किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को अपनी गोवा इकाई की कार्यकारिणी समिति को भंग कर दिया। ‘आप’ के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।
पणजी, 27 मई आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को अपनी गोवा इकाई की कार्यकारिणी समिति को भंग कर दिया। ‘आप’ के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।
‘आप’ की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य पार्टी की राज्य इकाई में सुधार करना है।
पालेकर ने कहा कि ‘आप’ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ संदीप पाठक ने कार्यकारिणी समिति को भंग करने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि, वह अपने पद पर बने हुए हैं।
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के राज्य के नेताओं ने हाल ही में दिल्ली का दौरा किया था। पार्टी ने कहा है कि वह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में तटीय राज्य की दोनों सीट पर चुनाव लड़ेगी।
पालेकर ने कहा कि पार्टी का जल्द ही राज्य में पूरी तरह से कायाकल्प किया जाएगा।
‘आप’ ने 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में दो सीट पर जीत हासिल की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)