देश की खबरें | आप प्रतिनिधिमंडल ईसी अधिकारियों से मिलकर अवध ओझा के ‘वोट स्थानांतरण’ का मुद्दा उठाएगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को अपराह्न तीन बजे निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मिलकर पटपड़गंज से पार्टी उम्मीदवार अवध ओझा का ‘वोट ग्रेटर नोएडा से दिल्ली स्थानांतरित’ करने का मुद्दा उठाएगा।
नयी दिल्ली, 13 जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को अपराह्न तीन बजे निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मिलकर पटपड़गंज से पार्टी उम्मीदवार अवध ओझा का ‘वोट ग्रेटर नोएडा से दिल्ली स्थानांतरित’ करने का मुद्दा उठाएगा।
केजरीवाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक जरूरी मुद्दा है क्योंकि ओझा की उम्मीदवारी उनके वोट के दिल्ली में स्थानांतरित होने पर निर्भर है ताकि वह नामांकन पत्र दाखिल कर सकें।
आप प्रमुख ने दावा किया कि ओझा ने ग्रेटर नोएडा से दिल्ली में ‘वोट स्थानांतरित’ करने के लिए सात जनवरी को अपना फार्म आठ दाखिल किया था। सात जनवरी ‘वोट स्थानांतरित’ करने के लिए फॉर्म आठ जमा करने की अंतिम तिथि थी, लेकिन दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एक आदेश के जरिए अंतिम तिथि को बदलकर छह जनवरी कर दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘यह कानून के विरुद्ध है’’ और संदेह जताया कि इस कदम का उद्देश्य ओझा को चुनाव लड़ने से ‘‘जानबूझकर रोकना’’ है।
केजरीवाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग (ईसी) ने मिलने का कोई समय नहीं दिया है, लेकिन पार्टी प्रतिनिधिमंडल वहां जाएगा और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ बैठक के लिए इंतजार करेगा क्योंकि मामला जरूरी है।
उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में रहने वाले वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के पते पर किए गए मतदाता पंजीकरण के कई आवेदनों का मुद्दा भी उठाएगा।
आप सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा के साथ प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब में उनके समकक्ष भगवंत मान शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2025 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

