देश की खबरें | ‘आप’ ने पार्टी की अगुवाई में एक समूह को ओखला लैंडफिल साइट पर जाने से रोकने का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने पार्टी की अगुवाई वाले एक समूह को ओखला लैंडफिल साइट पर जाने से रोक दिया।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने पार्टी की अगुवाई वाले एक समूह को ओखला लैंडफिल साइट पर जाने से रोक दिया।

इस पर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया कि पुलिस की तैनाती महिलाओं की सुरक्षा के लिए होनी चाहिए या कूड़े के पहाड़ (लैंडफिल साइट) के लिए इनकी तैनाती होनी चाहिए।

बाद में, आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व वाले समूह ने विरोध-प्रदर्शन किया और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

बुधवार को पुलिस ने ‘आप’ विधायक आतिशी के नेतृत्व वाले एक समूह को गाजीपुर लैंडफिल साइट पर पहुंचने से रोक दिया था, जिसके बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

शहर की सीमाओं पर स्थित लैंडफिल साइट का दौरा ‘आप’ के महीने भर चलने वाले उस अभियान का हिस्सा है, जिसका मकसद भाजपा शासित नगर निगम की ‘‘विफलताओं’’ को उजागर करना है।

भारद्वाज के नेतृत्व वाले समूह को पुलिस ने ओखला लैंडफिल साइट के काफी पहले लगाए गए बैरिकेड पर रोक दिया। इसके बाद, उन्होंने विरोध-प्रदर्शन किया और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

भारद्वाज ने ट्वीट किया, ‘‘ अब, ओखला में कूड़े के पहाड़ की भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भाजपा अपने चमत्कार को इस तरह छुपा रही है।’’

भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ पुलिसकर्मियों को यहां (ओखला लैंडफिल साइट) तैनात किया गया है ताकि लोग यहां नहीं पहुंचें, तस्वीरें लें और भाजपा के झूठ को उजागर करें।’’

घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पूछा कि यह क्या चल रहा है?

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ क्या देश की पुलिस को माता-बहनों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाए या फिर कूड़े के ढेर की सुरक्षा के लिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान